भारत

LOC से बड़ी खबर, सेना के 3 जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
8 Nov 2020 2:20 PM IST
LOC से बड़ी खबर, सेना के 3 जवान शहीद, ऑपरेशन जारी
x

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है. उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में LOC के पास चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के तीन जवान शहीद हो गए. ऑपरेशन में सेना के दो जबकि BSF का एक जवान शहीद हो गया. इससे पहले सुरक्षाबल के जवानों ने एलओसी पर आतंकियों के घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी. इसमें दो घुसपैठिए मार गिराये गए.

वहीं समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार कांस्टेबल सुदीप सरकार ने माछिल सेक्टर में ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी. भारतीय सेना भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान अब भी जारी है.

असल में, शनिवार रात में माछिल सेक्टर में गश्ती के दौरान एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई. आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराया गया. मौके से एक एके राइल और 2 बैग बरामद किये गए हैं. सेना का कहना है कि आतंकियों के खिलाफ उनका ऑपरेशन जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story