भारत

भारत-पाक सीमा से बड़ी खबर, बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

jantaserishta.com
21 Dec 2021 10:38 AM IST
भारत-पाक सीमा से बड़ी खबर, बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
x

नई दिल्ली: पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी। बीएसएफ के अनुसार यह कार्रवाई मंगलवार सुबह लगभग 6.45 बजे की गई जब घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र में आया।

सीमा पर दिखा था ड्रोन, जवानों ने फायरिंग कर लौटाया
पाकिस्तान की ओर से रविवार रात भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे ड्रोन पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर उसे वापस लौटा दिया था। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की 18 बटालियन की बीओपी कस्सोवाल सीमा पर तैनात जवानों ने सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन उड़ता देखा। जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद वह लौट गया।
बीएसएफ के डीआइजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ जवानों द्वारा घनी धुंध के दौरान सीमा पर उड़ते पाकिस्तानी ड्रोन को देखते ही गोलियां चलाई गईं। बीएसएफ व पंजाब पुलिस के जवानों की ओर से क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया है। मगर कुछ भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी है। उन्होंने इलाके के लोगों से अपील की कि सीमा पर ड्रोन या अन्य संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तुरंत बीएसएफ की पोस्ट पर सूचना दी जाए, ताकि देश विरोधी तत्वों द्वारा की जाने वाली अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट राम सिंह यादव के अलावा अन्य बीएसएफ जवान व पंजाब पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे। रविवार शाम इसी जगह पर बटालियन के जवानों एक पाकिस्तानी नौजवान को भी काबू किया गया था, जिसकी जांच जारी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story