भारत

भारत-नेपाल सीमा से बड़ी खबर, बड़ी संख्या में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप

jantaserishta.com
7 Oct 2021 4:12 PM IST
भारत-नेपाल सीमा से बड़ी खबर, बड़ी संख्या में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप
x

DEMO PIC

मानव कंकाल में अधिकतम खोपड़ी.

अररिया: बिहार के अररिया में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी संख्या में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि जोगबनी स्थित सीमा पर नेपाल आर्म्स फोर्स ने 28 मानव कंकाल बरामद किए. ये कंकाल एक वैन में थे. आर्म्स फोर्स ने वाहन चेकिंग के दौरान इन कंकालों को बरामद किया.

भारत-नेपाल बॉर्डर कोरोना महामारी के चलते पिछले 1.5 साल से बंद था. हाल ही में इसे खोला गया है. ऐसे में दोनों देशों के सुरक्षाबल खास सावधानी बरत रहें हैं. सीमा के दोनों ओर वाहनों की सघन चेकिंग भी की जाती है.
मानव कंकाल में अधिकतम खोपड़ी
बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर की देर शाम भारत से नेपाल की ओर वैन कार जा रही थी. नेपाल आर्म्स फोर्स ने सीमा में दाखिल होने के बाद इसकी तलाशी ली. इसमें नरकंकाल देखकर सभी के होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि मानव कंकाल में अधिकतम खोपड़ी और जांघ की हड्डी मिली हैं. पहले कहा जा रहा था कि ये जानवरों के कंकाल हैं. हालांकि, बाद में यह पता चला है कि ये मानव कंकाल हैं.
हालांकि, भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी का कहना है कि ये वैन भारतीय सीमा से नहीं गई है. ऐसे में इस मामले को काफी संवेदनशील बताया जा रहा है. हालांकि, एसएसबी ने अलर्ट जारी कर दिया है. उधर, नेपाल आर्म्स फोर्स ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story