भारत

भारत-नेपाल बॉर्डर से बड़ी खबर

jantaserishta.com
5 Jun 2022 1:24 PM IST
भारत-नेपाल बॉर्डर से बड़ी खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

खटीमा: भारत-नेपाल सीमा पर खटीमा वन विभाग की ओर से पौधरोपण का काम नेपाली नागरिकों के विरोध के चलते तीन दिन से ठप है। पौधरोपण के लिये यहां एक हजार पोल लगाने का काम किया जाना है। खटीमा रेंजर ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है।भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 14 के पास 25 हेक्टेअर जमीन पर खटीमा वन विभाग की ओर से पौधरोपण का काम प्रस्तावित है।

इसके लिये चयनित जमीन पर 1000 पोल लगाये जाने हैं, जिन पर पौधों की सुरक्षा के लिये तारबाड़ की जायेगी। वन विभाग अंदरूनी क्षेत्र में तारबाड़ कर चुका है, लेकिन तीन दिन पहले वनकर्मी मजदूरों को लेकर पिलर 14 के पास पहुंचे तो नेपाली नागरिकों ने विरोध शुरू कर दिया।
रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि नेपाली नागरिकों ने पोल उखाड़ दिये। बताया कि तीन दिन से टीम रोज मौके पर जा रही है और हर रोज नेपाली नागरिक विरोध कर वनकर्मियों को लौटा रहे हैं, जबकि खटीमा वन विभाग नो मैंस लैंड से अलग भारतीय क्षेत्र में यह काम कर रहा है।
मनराल ने बताया कि नेपाल की ओर से नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान भी तैनात रहते हैं। लेकिन नेपाली नागरिकों को वे विरोध करने से मना नहीं करते हैं। बताया कि शनिवार को इस मामले में एसएसबी कमांडेंट और डीएफओ को पत्र सौंपकर पूरे मामले की जानकारी दी है। बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जायेगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story