भारत-नेपाल सीमा से बड़ी खबर: सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया, मिली ऐसी चीज एजेंसियों के उड़े होश

कोलकाता. भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal Border) पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) के खोरीबोरी से सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने एक चीनी नागरिक (Chinese citizen) को गिरफ्तार किया है, जो नेपाल (Nepal) की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था. सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने गिरफ्तार चीनी नागरिक के पास भारत से जुड़े जाली दस्तावेज बरामद किए हैं. बिहार के किशनगंज (Kishanganj) में तैनात एक एसएसबी अधिकारी ने कहा, 'बल की 41वीं बटालियन रविवार रात को सीमा पर पेट्रोलिंग कर रही थी, जब उन्होंने नेपाल बॉर्डर पर एक चीनी नागरिक को सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया.' गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम लोबसांग नाइमा है. अधिकारियों ने कहा कि उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र बरामद किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





