भारत

हावड़ा से बड़ी खबर: 13 जून तक इंटरनेट बंद, अब तक 70 गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Jun 2022 10:26 AM IST
हावड़ा से बड़ी खबर: 13 जून तक इंटरनेट बंद, अब तक 70 गिरफ्तार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हुए. इस दौरान प्रयागराज से हावड़ा और रांची तक उपद्रव की घटनाएं भी हुईं. यूपी पुलिस इन घटनाओं को लेकर आरोपियों की पहचान और धरपकड़ में जुटी है. वहीं, रांची में प्रशासन ने लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है. प्रशासन की ओर से ये ऐलान किया गया है कि घर के बाहर निकलने वाले लोगों को हिरासत में लिया जाएगा.

हावड़ा हिंसा में पुलिस ने अब तक 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हावड़ा में 13 जून तक इंटरनेट सेवा पर प्रशासन ने रोक लगा दी है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार के दिन हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में 200 उपद्रवियों की पहचान कर ली है. वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.
दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर भी शुक्रवार के दिन प्रदर्शन हुए थे. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट श्वेता चौहान ने कहा है कि केस दर्ज कर प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story