भारत

BIG BREAKING: हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर, बहाल हुई पुरानी पेंशन स्कीम

jantaserishta.com
13 Jan 2023 4:42 PM IST
BIG BREAKING: हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर, बहाल हुई पुरानी पेंशन स्कीम
x
शिमला (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश की सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट की पहली बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने का फैसला लिया है। इसी के साथ कांग्रेस ने अपना पहला चुनावी वादा पूरा कर दिया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार के इस फैसले से करीब 1.36 लाख एनपीएस कर्मचारियों को फायदा होगा। मंत्रीमंडल ने एक लाख रोजगार के अवसर पैदा करने और 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की सभी महिलाओं को 1,500 रुपये देने के अपने चुनावी वादों को लागू करने के लिए रोडमैप को अंतिम रूप देने के लिए एक कैबिनेट उप-समिति का गठन करने का भी फैसला किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताने के लिए राज्य के लोगों का धन्यवाद किया। इसके उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया, जिसके परिणामस्वरूप हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत हुई। कैबिनेट ने पार्टी के चुनाव घोषणापत्र को सरकार के नीति दस्तावेज के रूप में अपनाने का फैसला किया है और सभी मंत्री, सचिव और विभागों के प्रमुख इसे लागू करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story