भारत
हाईकोर्ट से बड़ी खबर: चुनाव आयोग और कलेक्टर को नोटिस, विनीता ने अनिता बनकर जीता चुनाव
jantaserishta.com
2 Sept 2022 2:15 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जानें पूरा मामला।
राजगढ़: बीते जुलाई महीने में मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे. जिसमें सरपंचों को जनता द्वारा चुना गया था. लेकिन राजगढ़ जिले की एक पंचायत में महिला ने किसी और के नाम पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. बड़ी बात यह निकली की महिला को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया. अब मामले का खुलासा हुआ है जिस पर इंदौर हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और कलेक्टर को नोटिस जारी किया है.
जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिले के भीलखेड़ा ग्राम पंचायत में विनिता नाम की महिला ने अनिता बनकर सरपंच बनने का प्रमाण-पत्र हासिल किया. मामले तब उजागर हुआ जब भीलखेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद का चुनाव हारने वाले प्रत्याशी ने इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की.
जिसमें सामने आया कि गांव की विनीता नाम की महिला ने अनिता बनकर चुनाव लड़ा और चुनाव में जीत हासिल की. चुनाव जीतने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनिता के नाम का जीत का प्रमाण-पत्र विनीता को दे दिया. प्रमाम पत्र लेने के लिए विनीता निर्वाचन अधिकारी सामने घूंघट डालकर पहुंची थी. जिससे किसी को पता ही नहीं चला कि महिला विनीता है या अनिता.
कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और कलेक्टर को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगा है. अब इस मामले की आगे की सुनवाई 13 सितंबर को होनी है.
जिस अनिता नाम की महिला के नाम पर चुनाव लड़ा गया वो राजस्थान में रहती है. सामने आया कि अनिता पिछले 15 साल से राजस्थान में है और उसे इस मामले को लेकर कोई जानकारी ही नहीं है.
बताया गया कि, विनीता का नाम गांव की वोटर लिस्ट में नहीं था. वहीं, अनिता का नाम वोटर लिस्ट में था लेकिन वो कई सालों से गांव से बाहर ( राजस्थान) रहती है. इसलिए अनिता के नाम पर चुनाव लड़ा गया और अनिता को लोगों ने जिताया भी. वहीं, विनीता ने घूंघट की आड़ में जीत का प्रमाण-पत्र हासिल कर लिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





