भारत

गुजरात से बड़ी खबर, भूकंप के झटके से हड़कंप

jantaserishta.com
3 Aug 2022 4:10 PM IST
गुजरात से बड़ी खबर, भूकंप के झटके से हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: गुजरात में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. बुधवार दोपहर को गुजरात के कच्छ में 3.6 तीव्रता वाला भूकंप आया. राहत की बात यह रही कि इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ.

गांधीनगर में मौजूद भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के मुताबिक, दोपहर में ढाई बजे करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई. भूकंप का केंद्र गुजरात के रापड़ (Rapar) शहर से 13 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम (SSW) में था.
कच्छ के जिला प्रशासन ने बताया कि भूकंप की वजह से किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. पिछले महीने इस जिले में सात बार भूकंप के झटके लगे थे. इन झटकों की तीव्रता 3 से ऊपर ही थी. कच्छ अति उच्च जोखिम भूकंपीय क्षेत्र (very high risk seismic zone) माना जाता है.
2001 में कच्छ में आया भूकंप कौन भूल सकता है. जब वहां काफी तबाही मची थी. इसमें करीब 13,800 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 1.67 लोग जख्मी हुए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story