
गाजीपुर: अग्निपथ के विरोध में सैकड़ों युवाओं ने रविवार की सुबह सिटी रेलवे स्टेशन के पास जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया। वाराणसी-गाजीपुर-बलिया रेलमार्ग पर युवाओं के जुटने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी पहुंचे और घेराबंदी कर शेखपुरा में रोक लिया। पुलिस टीम को देखकर युवाओं ने पथराव कर दिया और हंगामा करते हुए भाग निकले। वहीं आक्रोशित युवाओं ने 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ पर गाजीपुर सिटी स्टेशन के आउटर में युवकों ने पथराव किया। पथराव में बोगियों के शीशे टूट गए हैं। हंगामा और पथराव के बाद 22 उपद्रवी हिरासत में लिए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





