भारत

बीजेपी को संदेश? बिहार से बड़ी खबर, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान आया

jantaserishta.com
2 July 2022 6:19 PM IST
बीजेपी को संदेश? बिहार से बड़ी खबर, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पटना: बिहार एनडीए में नीतीश कुमार के क्या मायने हैं इसको उन्हीं के पार्टी के संसदीय बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को काफी सरल अंदाज में समझा दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि "NDA is Nitish Kumar and Nitish Kumar is NDA".

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने इस बयान के जरिए साफ तौर पर बीजेपी को संदेश देने की कोशिश की है जिनके नेता बिहार में नीतीश कुमार को हल्के में लेते हैं या फिर उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते हैं.
"नीतीश कुमार को लेकर किसी के मन में कोई शंका है तो उसको निकाल दें. बिहार में जब से एनडीए है नीतीश कुमार ही उसका चेहरा हैं और जब तक आगे बिहार में एनडीए को रहना है नीतीश कुमार ही उसका चेहरा होंगे. सीधी बात है, NDA is Nitish Kumar and Nitish Kumar is NDA".
दरअसल, पिछले कुछ समय से बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड के बीच कई मुद्दों को लेकर बयानबाजी चल रही है, खासकर, बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान जब उपद्रवियों ने बीजेपी नेताओं को टारगेट किया.
सेना में बहाली की नई स्कीम के खिलाफ जब बिहार में हिंसक प्रदर्शन चल रहे थे तो उपद्रवियों ने बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल और उपमुख्यमंत्री रेनू देवी के आवास पर हमला बोला. इसी को लेकर डॉ. संजय जयसवाल ने नीतीश सरकार पर हमला बोला था और आरोप लगाया था कि उपद्रवियों को बीजेपी नेताओं को टारगेट करने के लिए खुली छूट दे दी गई थी.
बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड के बीच इसी तकरार के दौरान इस सप्ताह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पटना आकर नीतीश कुमार से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने बयान दिया कि 2025 तक नीतीश कुमार ही बिहार में मुख्यमंत्री बने रहेंगे. धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी स्पष्ट किया था कि नीतीश कुमार बिहार एनडीए के नेता हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story