
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बड़ा सियासी बम फोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू में भगदड़ मची है और उनकी पार्टी के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। साथ ही जेडीयू का जल्द ही लालू प्रसाद यादव की आरजेडी में विलय होने वाला है। मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग से ठीक पहले सुशील मोदी के इस बयान पर बिहार की सियासत गर्मा गई है।
बीजेपी नेता सुशील मोदी ने मंगलवार को गोपालगंज में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेडीयू के कई विधायक नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने से नाखुश हैं। उन्हें डर है कि अगले चुनाव में उनका टिकट काटकर आरजेडी को दे दिया जाएगा। इसलिए वे बीजेपी में वापस लौटना चाहते हैं। सुशील मोदी ने दावा किया कि जेडीयू के कई नेता बीजेपी के संपर्क में है, पार्टी समय आने पर उनके बारे में फैसला लेगी।
उन्होंने कहा कि जेडीयू का आरजेडी में विलय जल्द होने वाला है, यह तो तय है। क्योंकि नीतीश कुमार को पार्टी टूटने का डर है। नीतीश को लगता है कि अगर विलय हो गया तो सदन में पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में दलबदल करना मुश्किल हो जाएगा। सुशील ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति का अंतिम समय आ गया है। उन्हें लग गया है कि वे आगे मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार पर नहीं जाने से सवाल उठ रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि आरजेडी ने दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है, इसलिए नीतीश कुमार प्रचार करने से बच रहे हैं। वे पेट में चोट का हवाला दे रहे हैं। वे दूसरे कार्यक्रमों में तो हिस्सा ले रहे हैं लेकिन मोकामा-गोपालगंज नहीं जा रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





