भारत

बिहार से बड़ी खबर, जीतन राम मांझी के मंत्री बेटे ने दिया इस्तीफा

jantaserishta.com
13 Jun 2023 12:17 PM IST
बिहार से बड़ी खबर, जीतन राम मांझी के मंत्री बेटे ने दिया इस्तीफा
x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां विपक्षी दलों को एकजुट करने को लेकर प्रयासरत हैं। वहीं बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी ने मंगलवार को नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश मंत्रिमंडल में संतोष सुमन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संभाल रहे थे।
उल्लेखनीय है कि जीतन राम मांझी कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। तीन दिन पूर्व मांझी ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग की थी। बताया जाता है कि मांझी इन दिनों महागठबंधन से नाराज था। इधर, बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार हम को जदयू में विलय कराना चाहते थे, जिसके लिए मांझी तैयार नहीं थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story