बिहार से बड़ी खबर, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का बड़ा बयान

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के संबंधों के बीच क्या दरार पड़ गई है? आरसीपी सिंह जेडीयू में हैं या नहीं? पटना में आरसीपी का बंगला क्यों खाली कराया गया? मीडिया द्वारा ऐसे तमाम सवालों का आरसीपी सिंह ने घुमा फिरा कर जवाब दिया है। रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमुई पहुंचे आरसीपी सिंह से जब पूछा गया कि आप नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते रहे हैं। जैसे चिराग पासवान पीएम मोदी के हनुमान कहे जाते हैं, ठीक वैसे ही आपको भी कहा जाता है। इस सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं किसी का हनुमान नहीं, मेरा नाम रामचंद्र है, सुधार लीजिए इसको।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





