भारत

बड़ी माता मंदिर से आई बड़ी खबर

jantaserishta.com
1 Jun 2022 8:51 AM IST
बड़ी माता मंदिर से आई बड़ी खबर
x

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी की नाराजगी का असर देखने को मिला. यहां बड़ी माता मंदिर से सांईं बाबा की प्रतिमा हटा दी गई है. साथ ही श्री राम मंदिर में लगी टाइल्स को भी हटा दिया गया है जिसमें साईं बाबा का चित्र बना था. यह फैसला मंदिर परिसर ने लिया.

दरअसल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी छोटी बाजार स्थित बड़ी माता मंदिर और श्री राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. तभी स्वामी बड़ी माता मंदिर की दीवार पर लगी साईं बाबा की मूर्ति और श्री राम मंदिर में टाइल्स में साईं बाबा के चित्र को देखकर नाराज हो गए थे. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि राम के मंदिर में साईं का क्या काम? उसके बाद उन्होंने श्री बड़ी माता मंदिर के पुजारी को फटकार भी लगाई थी.
आज तक की खबर के मुताबिक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी की फटकार पर पुजारी राजा तिवारी ने कहा, ''मैं बचपन से स्वामी जी के साथ रहा हूं. उनकी नाराजगी ही उनका स्नेह है. पुत्र से गलती हो जाने पर पिता ही डांट लगाता है.''
स्वामी अविमुक्तेश्वानंद जी महाराज ने कहा था, ''हम बड़ी प्रसन्नता से दर्शन करने पंहुचे थे लेकिन राम मंदिर और माता मंदिर, दोनों जगह जो हमने देखा उससे पता चलता है कि छिंदवाड़ा के हिंदुओं का खून विकृत हो गया है. दोनों जगह पर साईं की मूर्ति है. हमारे मंदिरों में उनका क्या काम है, और यदि साईं की पूजा करनी है तो राम और कृष्ण का क्या काम है? लेकिन यदि ये घालमेल है तो दूर से ही प्रणाम है. आगे से कभी भी हम छिंदवाड़ा में इन मंदिरों में प्रवेश नही करेंगे. बड़ी खुशी से हम आये थे और अब दुःखी होकर जा रहे हैं.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story