भारत

अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर, बीजेपी ने...जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
8 July 2022 9:30 AM IST
अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर, बीजेपी ने...जानें पूरा अपडेट
x

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है. यहां हो रहे ग्राम पंचायत उप चुनाव में बीजेपी ने 130 में से 102 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है. इसके अलावा कांग्रेस, एनपीपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 14 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की.

अरुणाचल प्रदेश चुनाव आयोग के मुताबिक, अब ग्राम पंचायत की सिर्फ 14 सीटों पर मतदान होना है. वहीं, जिला परिषद की 1 सीट पर भी चुनाव होगा. इन सीटों पर 12 जुलाई को मतदान होगा. 16 जुलाई को नतीजे आएंगे.
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने बीजेपी की जीत पर ट्वीट किया. उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में 130 ग्राम पंचायत सीटों पर चुनाव में बीजेपी के 102 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की. उन्होंने कहा, उम्मीदवारों को निर्विरोध चुनने के लिए सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सहानुभूति रखने वालों को बधाई और धन्यवाद. अरुणाचल प्रदेश में प्रतिनिधियों की मौत , इस्तीफे और अयोग्यता के चलते ये सीटें खाली हुई हैं. इसलिए इन पर उपचुनाव हो रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story