भारत

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बड़ी खबर, देखें वीडियो

jantaserishta.com
19 Dec 2022 5:15 PM IST
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बड़ी खबर, देखें वीडियो
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
प्रयागराज: प्रयागराज के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सोमवार को भारी बवाल हुआ है, जिसमें आधा दर्जन छात्र घायल हैं. छात्रों और गार्डों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले हैं. छात्रों ने सुरक्षा गार्ड पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. इस बवाल के दौरान पूर्व छात्र विवेकानंद पाठक समेत कई छात्र घायल हो गए हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है.
बताया जा रहा है कि छात्रसंघ बहाली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था, इसी दौरान छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच बवाल हो गया. नौबत ईंट-पत्थर चलने तक आ गई है. इस दौरान पूर्व छात्र विवेकानंद पाठक समेत कई छात्र घायल हो गए. छात्रों ने यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग का आरोप लगाया और यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने लगे.
बवाल की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और ईंट-पत्थर चला रहे छात्रों पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. अभी भी यूनिवर्सिटी कैंपस में कुछ छात्र तोड़फोड़ कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story