भारत

एयरपोर्ट से बड़ी खबर: 20 करोड़ की ड्रग की खेप पकड़ी गई, महिला यात्री को हिरासत में लिया

jantaserishta.com
19 Dec 2021 11:44 AM IST
एयरपोर्ट से बड़ी खबर: 20 करोड़ की ड्रग की खेप पकड़ी गई, महिला यात्री को हिरासत में लिया
x
रविवार सुबह कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है।

जयपुर: जयपुर हवाई अड्डे पर रविवार सुबह कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। कस्टम विभाग ने करीब 20 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त किया है। बताया जा रहा है कि महिला UAE से लौटी है। वह अपने बैग में ड्रग्स छुपाकर ला रही थी। महिला जब एयरपोर्ट पर उतरी तो वह घबराई हुई लग रही थी। कस्टम विभाग और पुलिस को महिला पर शक हुआ। दोनों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला की तलाशी ली, जिसमें ड्रग्स बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स दो किलो के आसपास है। शुरुआती जांच में इसे हेरोइन होने का अंदाजा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड़ आंकी जा रही है । कस्टम विभाग ड्रग्स की जांच में जुटा है


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story