भारत

युवाओं के लिए बड़ी खबर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया ये ऐलान

jantaserishta.com
23 July 2022 1:25 PM IST
युवाओं के लिए बड़ी खबर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया ये ऐलान
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल सरकार कम्युनिकेशन स्किल में कमजोर युवाओं को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराएगी। दिल्ली की स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी इस कोर्स को कराएगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा, 'हम उन युवाओं के लिए 'स्पोकन इंग्लिश' प्रोग्राम की घोषणा कर रहे हैं, जिनके पास कम्युनिकेशन स्किल की कमी है। दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी इस कोर्स को चलाएगी। यह कोर्ट पर्सनलिटी डिवेलपमेंट में मदद करेगा और इससे स्टूडेंट्स की नौकरी की संभावनाओं में भी सुधार करेगा।'
केजरीवाल ने बताया कि पहले चरण में हम दिल्ली भर के 50 केंद्रों में एक साल में 1 लाख छात्रों को ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा। 3-4 महीने के इस कोर्स में 18 से 35 साल के युवा एडमिशन ले सकते हैं। केजरीवाल ने बताया कि कोर्स की टाइमिंग फ्लेक्सिबल रहेंगीं और यह ट्रेनिंग पूरी तरह से फ्री होगी। हालांकि इसके लिए 950 रुपये सिक्यॉरिटी डिपॉजिट के तौर पर लिए जाएंगे, जो कोर्स खत्म होने के बाद वापस कर दिए जाएंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story