भारत
सीनियर सिटिजन्स के लिए बड़ी खबर, भारतीय रेलवे ने कही ये बात
jantaserishta.com
23 Sept 2022 4:09 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों यात्री एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते हैं. रेलवे इनके लिए अपनी सेवाओं को लगातार अपग्रेड भी करते रहता है. इसी तरह IRCTC भी नए नियम बनाता है और पुराने नियमों को आसान करता है. हालांकि, फिर भी कई यात्री तरह-तरह की शिकायतें करते रहते हैं. इसी तरह सीनियर सिटिजन्स की शिकायत होती है कि उन्हें लोवर बर्थ आसानी से नहीं मिलती.
हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि मैंने कल शाम मेरे अंकल के लिए एक टिकट बुक करवाई (PNR 2448407929) जिसमे मैंने फर्स्ट प्रेफरेंस में लोअर बर्थ ऑप्ट किया था क्योंकि उनका एक पैर का पंजा कटा हुआ है और वह अपर या मिडिल बर्थ में ट्रैवल नहीं कर सकते. लेकिन उसके बावजूद मुझे अपर बर्थ मिली.
इस ट्वीट के जवाब में IRCTC ने बताया कि आखिर शख्स को लोवर बर्थ क्यों नहीं मिली. IRCTC ने ट्वीट में कहा, ''सर, पीएनआर नं. 2448407929 सामान्य कोटे में बुक है. सामान्य कोटे में आप लोअर बर्थ के लिए वरीयता दे सकते हैं लेकिन बर्थ का आवंटन उपलब्धता पर निर्भर करता है. उसके बाद आपको रिजर्वेशन च्वाइस "Book only if lower berth is allotted" का चयन करना होगा.
एक अन्य ट्वीट में IRCTC ने आगे लिखा, ''कृपया ध्यान दें कि सामान्य कोटे में निचली बर्थ का आवंटन पूरी तरह से उपलब्धता पर निर्भर करता है और इसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता है. इसके अलावा, आप ऑन ड्यूटी टीटीई से संपर्क कर सकते हैं जो जरूरतमंदों को खाली लोअर बर्थ उपलबद्ध कराने के लिए आधिकृत हैं.''
नियमों के अनुसार, आरक्षित स्लीपिंग क्लास वाली सभी ट्रेनों में स्लीपर क्लास में प्रति कोच छह लोअर बर्थ और एसी 3 टियर और एसी -2 टियर क्लास में 3 लोअर बर्थ का कोटा सीनियर सिटीजन के लिए तय किया गया है. वहीं, अगर ट्रेन के प्रस्थान के बाद उसमें नीचे की कोई बर्थ खाली है तो किसी विकलांग व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक या गर्भवती महिला, जिसे ऊपर या बीच वाली बर्थ मिली है, के आग्रह पर उसे ऑन बोर्ड टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा चार्ट में जरूरी बदलाव करके नीचे की सीट आवंटित की जा सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





