भारत

SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! इस दिन नहीं कर पाएंगे नेट बैंकिंग से ट्रांजैक्शन, बैंक ने दी जानकारी

jantaserishta.com
7 Nov 2020 6:36 PM IST
SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! इस दिन नहीं कर पाएंगे नेट बैंकिंग से ट्रांजैक्शन, बैंक ने दी जानकारी
x
देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( State Bank of India) ने अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है.

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है. त्योहारी सीजन में एक दिन के लिए सभी तरह की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का प्रयोग ग्राहक नहीं कर पाएंगे. हालांकि एटीएम का इस्तेमाल करते हुए कैश की निकासी कर सकेंगे.

बैंक ने किया ट्वीट

बैंक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा है कि रविवार 8 नवंबर, 2020 को उसकी नेट बैंकिंग, ऐप और यूपीआई जैसी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि एटीएम से सभी प्रकार के ट्रांजेक्शन हो सकेंगे. बैंक ग्राहकों को बेहतर एक्सपीरियेंस देने के लिए अपने इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म को अपडेट कर रहा है. इस वजह से पूरे दिन इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

निपटा लें पहले ही सारे ट्रांजेक्शन

बैंक ने खाताधारकों को पहले से इस बारे में जानकारी दे दी है, ताकि लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही नेट बैंकिंग से जुड़े कामों को निपटा सकें और उनका काम बैंक के नेट बैंकिंग सर्विस प्रभावित होने की वजह से न रूके.

YONO ऐप पर भी पड़ेगा असर

इस अपडेशन का असर योनो ऐप और योनो लाइट ऐप पर भी पड़ेगा, क्योंकि यहां पर भी सारी सेवाएं प्रभावित रहेंगी. ऐसे में ग्राहक पहले से ही सारी तैयारी कर लें और जरूरी कामों को आज ही निपटा लें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story