SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, बदले गए ATM से Cash Withdrawal के नियम

फाइल फोटो
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने एटीएम (ATM) से कैश विड्रॉल (Cash Withdrwal) के नियमों में परिवर्तन कर दिया है. बैंक ने इन नियमों को 18 सितंबर से लागू किया था, जिसके बारे में दोबारा से ट्वीट करके ग्राहकों को आगाह किया गया है. फेस्टिव सीजन के चलते ज्यादातर लोग बैंक के एटीएम से कैश निकासी कर रहे हैं. ऐसे में ग्राहकों को जानकारी देने के लिए बैंक ने इन लागू हो चुके नियमों के बारे में एक बार फिर से सचेत किया है.
यह हुआ एटीएम से धन निकासी नियमों में बदलाव
बैंक के सभी एटीएम पर किसी भी समय 10 हजार रुपये से अधिक की निकासी ओटीपी (One Time Password) के जरिए होगी, जो ग्राहक के एटीएम कार्ड से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. बैंक ने इसी साल जनवरी में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के दौरान ग्राहकों को यह सुविधा दी थी. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा था कि अनधिकृत लेनदेन की संख्या को कम करने के लिए ओटीपी-वेरिफाइड एटीएम ट्रांजेक्शन की शुरुआत की गई थी.
सेवाओं का लाभ कौन उठा सकता है?
यह सुविधा उन लेनदेन के लिए लागू नहीं होगी, जहां एक स्टेट बैंक कार्ड धारक दूसरे बैंक के एटीएम से नकदी निकालता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कार्यक्षमता SBI के अनुसार, राष्ट्रीय वित्तीय स्विच (NFS) में विकसित नहीं की गई है. एनएफएस देश का सबसे बड़ा इंटरऑपरेबल एटीएम नेटवर्क है और यह घरेलू इंटरबैंक एटीएम लेनदेन का 95 फीसदी से अधिक का प्रबंधन करता है.
SBI OTP सेवा पर नकदी कैसे निकालें?
एक बार जब कार्डधारक 10 हजार रुपये से ज्यादा की राशि निकालना चाहता है, तब एटीएम स्क्रीन पर एक ओटीपी विंडो प्रदर्शित होगी. इस ओटीपी विंडो में लेनदेन को पूरा करने के लिए ग्राहक को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा. इसके बाद ही ग्राहक एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक की राशि को निकाल पाएगा. इसका मतलब ये है कि एटीएम पर पैसा निकालने के लिए ग्राहक के पास कार्ड के अलावा मोबाइल भी होना चाहिए, जिस पर उसको ओटीपी मिलेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





