भारत

18+ एज वालों के लिए बड़ी खबर: निजी अस्पतालों में मिलेगी कोरोना की बूस्टर डोज, सरकार का फैसला

jantaserishta.com
8 April 2022 3:30 PM IST
18+ एज वालों के लिए बड़ी खबर: निजी अस्पतालों में मिलेगी कोरोना की बूस्टर डोज, सरकार का फैसला
x

नई दिल्ली: 10 अप्रैल से 18+ एज ग्रुप वाले कोरोना का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे. बूस्टर डोज सभी प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा पहले और दूसरे डोज के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त वैक्सीनेशन प्रोग्राम के साथ-साथ हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप के लिए बूस्टर डोज जारी रहेगा. साथ ही इसमें और तेजी लाई जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, 18+ एज ग्रुप प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे. 18 साल से अधिक आयु के जिन्होंने दूसरा डोज ले लिया है और 9 महीने पूरे कर चुके हैं, वे बूस्टर डोज लगवा सकेंगे.
अब तक देश में सभी 15+ आबादी में से लगभग 96% को कम से कम एक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है जबकि 15+ एज ग्रुप में से लगभग 83% ने दोनों डोज ले ली है. हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप को 2.4 करोड़ से अधिक बूस्टर डोज भी दी गई है. 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 45% लोगों ने भी पहली डोज ले ली है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story