भारत

मुस्लिम कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, रमजान के दौरान रोजाना 2 घंटे की छुट्टी रद्द

jantaserishta.com
5 April 2022 7:35 PM IST
मुस्लिम कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, रमजान के दौरान रोजाना 2 घंटे की छुट्टी रद्द
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली जल बोर्ड ने एक सोमवार को अपने मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दौरान रोजाना 2 घंटे की छुट्टी लेने की अनुमति के फैसले को वापस ले लिया है. बता दें कि ये फैसला 2 मई तक के लिए लागू किया गया था. दिल्ली जल बोर्ड ने कहा था कि मुस्लिम कर्मचारी रमजान के दिनों में 3 अप्रैल से 2 मई तक शॉर्ट लीव यावी रोजाना 2 घंटे की छुट्टी ले सकेंगे.

बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड ने सोमवार को एक आदेश जारी किया था. इसमें कहा गया था कि मुस्लिम कर्मचारी रमजान के दिनों में 3 अप्रैल से 2 मई तक शॉर्ट लीव यावी रोजाना 2 घंटे की छुट्टी ले सकेंगे. मुस्लिम कर्मचारी कार्यालय समय के दौरान अपना काम पूरा करेंगे, ताकि काम प्रभावित न हो.
रमजान 2022 का पवित्र महीना चल रहा है. इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं. रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए काफी अहम होता है. भारत में 2 अप्रैल 2022 को चांद दिखा जिसके बाद 3 अप्रैल से रोजा रखा गया. दुनिया भर के मुसलमान रमजान के महीने में रोजा रखते हैं. इस महीने में रखे जाने वाले उपवास को रोजा कहा जाता है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story