भारत

बड़ी खुशखबरी: कंपनियों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के दाम घटाए, अब हुआ इतना सस्ता

jantaserishta.com
17 April 2021 5:46 PM IST
बड़ी खुशखबरी: कंपनियों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के दाम घटाए, अब हुआ इतना सस्ता
x

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में कोरोना मरीजों को बड़ी राहत देते हुए रेमडिसिविर इंजेक्शनों (Remdisivir Injection) की कीमत कम कर दी है. सरकार ने इस इंजेक्शन की कीमत 2 हजार रुपये तक कम कर दी है.

बताते चलें कि देश में सात अलग-अलग कंपनियां रेमडिसिविर इंजेक्शन बनाती हैं. कोरोना वायरस के इलाज में इन इंजेक्शनों का इस्तेमाल होता है. कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही देश में इन इंजेक्शनों की डिमांड भी बढ़ गई है. जिसके चलते सरकार ने इनके दामों में कमी कर आम लोगों तक इनकी पहुंच बनाने की कोशिश की है.




केंद्र सरकार ने इन इंजेक्शनों की कीमत कम करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं. ये कीमतें कम करने के लिए रसायन उर्वरक मंत्रालय पिछले 2 दिनों से लगातार उत्पादक कंपनियों के साथ बैठक कर रहा था.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story