भारत

भारत-नेपाल सीमा से बड़ी खबर आई, इस कारण मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 Sept 2022 5:08 PM IST
भारत-नेपाल सीमा से बड़ी खबर आई, इस कारण मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली में सोमवार को पुलिस और एसएसबी की टीम ने भारत से नेपाल जा रहे एक नेपाली कार से 72 लाख 80 हजार रुपये नेपाली करेंसी बरामद की है। इस करेंसी की कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 45 लाख रुपये है। कार में करेंसी के साथ पकड़ा गया शख्‍स नेपाल का रहने वाला है। उससे पुलिस, कस्टम और अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
सोमवार को सोनौली पुलिस व एसएसबी की टीम संयुक्त रूप से बॉर्डर पर नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाली नंबर की फोर्ड इको कार नेपाल जाने के लिए सीमा पर पहुंची। टीम ने इस कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 7280000 नेपाली रुपये बरामद हुए हैं, जो कि लगभग 45 लाख भारतीय रुपया है। पुलिस के अनुसार नेपाल के रुपन्देही जिले के भैरहवा दयापथ निवासी सुभाष इस करेंसी के साथ पकड़ा गया है।
सोनौली में जांच के दौरान भारत से नेपाल जाते समय एक नेपाली नंबर कार से पुलिस व एसएसबी की टीम ने 72.80 लाख नेपाली करेंसी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी से एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
आतिश कुमार सिंह, एएसपी
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story