भारत

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर बड़ी खबर आई

jantaserishta.com
19 Sept 2022 4:05 PM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर बड़ी खबर आई
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कोर्ट से राहत मिली है। दिल्ली की अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन और अन्य आरोपियों की निचली अदालत की कार्यवाही और जमानत पर सुनवाई पर रोक लगा दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट के जिला जज ने मामले को दूसरे जज को ट्रांसफर करने की ईडी की याचिका पर सभी आरोपियों को नोटिस भी जारी किया।
ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सामने एक याचिका दायर कर सत्येंद्र जैन के मनी लॉन्ड्रिंग केस को दूसरे जज की अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की है। ईडी ने इस मामले को विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल को ट्रांसफर करने की मांग की है। इसपर सुनवाई करते हुए आज कोर्ट ने मंत्री सहित सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है।
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री, और सह-आरोपी अंकुश जैन एवं वैभव जैन न्यायिक हिरासत में हैं। कोर्ट उनकी जमानत याचिकाओं पर लंबी दलीलें सुन रही थी। आरोपी की जमानत पर सुनवाई अंतिम चरण में थी।
ईडी ने आप नेता सत्येंद्र जैन और दो अन्य को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2017 दर्ज सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। इसमें उनपर कथित रूप से जुड़ी चार कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया था। इतना ही नहीं, ईडी ने 16 सितंबर को आबकारी नीति मामले में सत्येंद्र जैन से तिहाड़ जेल के अंदर पूछताछ की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story