भारत

बड़ी खबर: खाई में गिरी बस, 5 की मौत और 35 घायल

jantaserishta.com
21 Oct 2020 10:19 AM IST
बड़ी खबर: खाई में गिरी बस, 5 की मौत और 35 घायल
x

ANI

देखें तस्वीरें

महाराष्ट्र में बुधवार तड़के नंदुरबार के खामचौंदर गांव के पास एक बस के 40 फीट गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 35 लोग घायल हो गए। ये बस मलकापुर (बुलढाणा) से सूरत की ओर जा रही थी। बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। बस विसारवाडी के पास कोदईबारी घाट पहुंचने के बाद अनियंत्रित हो गयी और 40 फीट गहरी खाई में गिर पड़ी। नंदुरबार पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्‍थल पर राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है, घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल पहुंचाया जा रहा है। इस मामले में अभी और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

बस के अनियंत्रित होकर सीधा नीचे गिरने के कारण बस के ड्राइवर, क्लीनर और तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्‍थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर मौजूद नंदुरबार फायर विभाग और पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बस से निकाल अस्‍पताल तक पहुंचाने में सहायता कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story