भारत

बड़ी खबर : बीजेपी ने मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी से किया बाहर

Rani Sahu
16 Jan 2022 11:37 PM IST
बड़ी खबर : बीजेपी ने मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी से किया बाहर
x
उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है. बीजेपी ने मंत्री हरक सिंह रावत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है. हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया है. यह जानकारी सीएमओ की तरफ से दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस नेताओं से मेल-जोल के चलते बर्खास्त किया गया है. 'आजतक' की खबर के मुताबिक हरक सिंह रावत का कहना है कि उनके दिल्ली जाने को आधार बनाकर यह कार्रवाई की गई है. हालांकि उन्होंने मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की जानकारी न होने की बात कही.




Next Story