भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले बड़ी खबर, IED के साथ 2 आतंकी धराए

jantaserishta.com
22 Feb 2022 11:24 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले बड़ी खबर, IED के साथ 2 आतंकी धराए
x

इंफाल: मणिपुर में आज (मंगलवार को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक चुनावी सभा (Election Rally) को संबोधित करेंगे. आने वाले 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में मणिपुर (Manipur) में मतदान होगा. लेकिन इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले मणिपुर में कांगपोकपी के पास के इलाके से IED के साथ दो आतंकियों को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि चुनाव के लिए राज्य में वीवीआईपी मूवमेंट के समय आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए प्लान बनाया जा रहा था. इंफाल से कांगपोकपी जाने के रास्ते में किसी वीवीआईपी कॉन्वॉय में ब्लास्ट कराने की साजिश रची जा रही थी.
बता दें कि पकड़े गए दोनों आतंकी नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड नाम के अलगाववादी संगठन से जुड़े हुए हैं. पुलिस टीम दोनों आतंकियों से पूछताछ करके जानने की कोशिश कर रही है कि वो किन लोगों को निशाना बनाने वाले थे.
पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करके जब सेकमाई थाने पर लेकर आई तो इनके समर्थकों ने रात के वक्त पुलिस थाने पर हमला कर दिया. जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
गौरतलब है कि मणिपुर में विधान सभा चुनाव पहले दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को होने वाला था. लेकिन फिर चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों में बदलाव कर दिया. अब मणिपुर में विधान सभा चुनाव के लिए 28 फरवरी और 5 मार्च को वोटिंग होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story