भारत

यशवंत सिन्हा के नामांकन को लेकर बड़ी खबर

jantaserishta.com
27 Jun 2022 10:07 AM IST
यशवंत सिन्हा के नामांकन को लेकर बड़ी खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज नामांकन दाखिल करेंगे. सिन्हा के नामांकन में शरद पवार, अखिलेश यादव समेत विपक्षी पार्टियों के अन्य नेता शामिल होंगे. इनके अलावा टीआरएस पार्टी के नेता शामिल भी सिन्हा के नामांकन में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी के भी नामांकन में शामिल होने की उम्मीद है. सिन्हा की ओर से दावा किया गया है कि उन्हें कुछ और भी दलों का समर्थन मिलेगा.

यशवंत सिन्हा नामांकन समारोह में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव, सांसद नामा नागेश्वर राव, रंजीत रेड्डी, सुरेश रेड्डी, बीबी पाटिल, वेंकटेश नेता और प्रभाकर रेड्डी भाग लेंगे.
नामांकन से पहले यशवंत सिन्हा ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि अगर वह राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाते हैं तो वह राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग को तत्काल समाप्त कर देंगे. साथ ही सुनिश्चित करेंगे कि न्याय और निष्पक्षता बनी रहे. उन्होंने कहा कि वे 28 जून से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. उनका अभियान तमिलनाडु के चेन्नई से शुरू होने की संभावना है. वो पहले दक्षिण के राज्यों में समर्थन मांगेंगे, उसके बाद ही उत्तर के राज्यों में आएंगे.
एनडीए की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था. द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान एनडीए की एकजुटता भी नजर आई थी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे थे. द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने हैं.
द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेट का नामांकन भरा था. पहले सेट में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक हैं. इस सेट में बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री हैं. इस सेट में 60 प्रस्तावक जबकि 60 अनुमोदक के नाम हैं. यानी इस तरह हर सेट में 120 नाम हैं.
एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में जदयू, बीजद के नेता भी शामिल हुए थे. बीजद प्रमुख नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story