भारत

सुवेंदु अधिकारी को लेकर बड़ी खबर, काफिले की एक कार ट्रक से टकराई, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
1 July 2022 3:48 PM IST
सुवेंदु अधिकारी को लेकर बड़ी खबर, काफिले की एक कार ट्रक से टकराई, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में सुवेंदु अधिकारी के काफिले की एक कार ट्रक से टकरा गई. राहत की बात ये है कि इस काफिले में बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी मौजूद नहीं थे. बताया जा रहा है कि ये हादसा जिले के तमलुक में हुआ है.

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है. नीली बत्ती लगी हुई इस कार का नंबर WB32 AK4954 है. ये कार एक्सीडेंट के बाद रोड के किनारे खड़ी हुई है. यहां काफी लोग खड़े हुए इस हादसे के बारे में बात कर रहे हैं.
हालांकि ये हादसा कैसे हुआ है. इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है. न ही ये पता चल पाया है कि कार कहां से आई थी और कहां जा रही थी. इसके साथ ही इस घटना में अबतक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का भी बयान नहीं आया है. केवल इतनी ही जानकारी सामने आई है कि इस काफिले में सुवेंदु अधिकारी मौजूद नहीं थे.
बता दें कि बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी लगातार ममता सरकार के खिलाफ हमलावर रहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story