भारत

PUBG को लेकर आई बड़ी खबर, भारत में जल्द दस्तक दे सकता है गेम, सरकार से ग्रीन सिग्नल मिलने का दावा

jantaserishta.com
31 March 2021 8:23 AM IST
PUBG को लेकर आई बड़ी खबर, भारत में जल्द दस्तक दे सकता है गेम, सरकार से ग्रीन सिग्नल मिलने का दावा
x

PUBG की भारत में लॉन्चिंग को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. पिछले साल सितंबर में भारत में बैन हुए PUBG Mobile के रिलॉन्च की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस गेम को लेकर जल्द ही कोई अच्छी खबर आने की उम्मीद है। पॉप्युलर PUBG मोबाइल कंटेंट क्रिएटर GodNixon उर्फ लव शर्मा और TSM Ghatak नाम के दो यूट्यूबर्स ने बताया है कि PUBG मोबाइल इंडिया गेम को लेकर जल्द अच्छी खबर सामने आ सकती है।

हालांकि, भारत सरकार या फिर पबजी कॉर्पोरेशन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। TSM Ghatak का कहना है कि नहीं बताने वाला था लेकिन अगले दो महीने PUBG लवर्स के लिए बहुत अच्छे रहने वाले हैं और ढेरों अपडेट्स इस दौरान सामने वाले हैं। प्लीज अभी डेट के बारे में ना पूछें। GodNixon ने बताया कि भारत सरकार की ओर से PUBG मोबाइल इंडिया गेम को आखिरकार अप्रूवल मिल गया है।
गेम के डेटा को लोकली स्टोर करने के लिए कोरियन पब्लिशर क्राफ्टकॉन और Microsoft Azure के साथ पार्टनरशिप भी हुई है. यानी कि PUBG मोबाइल इंडिया गेम से जुड़ा यूजर्स का डाटा भारत में ही स्टोर किया जाएगा। बता दें कि गेम को बैन करने के पीछे भारत सरकार ने यूजर्स डाटा विदेश में स्टोर होने को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरा बताया था।
बता दें कि PUBG कॉर्पोरेशन भारत में कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवा चुकी है और कुछ दिन पहले ये कंपनी लोगों की हायरिंग भी करते हुए नजर आई थी। वहीं गेम के आधिकारिक लॉन्च से जुड़ा अपडेट नवंबर, 2020 में शेयर किया गया था लेकिन तब ऐसा नहीं हो सका। अब देखना होगा की PUBG के लॉन्च में और कितना समय लगेगा, और क्या सरकार इस गेम को मंजूरी देगी या नहीं..
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story