भारत

मंत्री राकेश सचान को लेकर बड़ी खबर, कोर्ट पहुंचे

jantaserishta.com
8 Aug 2022 2:12 PM IST
मंत्री राकेश सचान को लेकर बड़ी खबर, कोर्ट पहुंचे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान कानपुर की कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हैं. इससे पहले वे करीब एक घंटे तक अपने वकील के चेंबर में मौजूद रहे. कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को कानपुर की कोर्ट ने अवैध असलहा से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिया था. इसके बाद राकेश सचान कोर्ट से कथित तौर पर आदेश की कॉपी लेकर भाग निकले थे.

कोर्ट के आदेश की कॉपी लेकर भागने पर राकेश सचान के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की गई थी. हालांकि, इस मामले में पुलिस मंत्रीजी के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती दिखी. हालांकि, पुलिस ने सफाई देते हुए कहा था कि रविवार को कोर्ट बंद था जिसकी वजह से मामले में जांच शुरू नहीं की जा सकी. कानपुर पुलिस के मुताबिक, कोर्ट से मिले पत्र पर एसीपी कोतवाली को मामले की जांच सौंपी गई है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हें कोर्ट के संज्ञान में लाया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story