भारत

माफिया डॉन अतीक अहमद को लेकर बड़ी खबर

jantaserishta.com
30 May 2022 4:43 PM IST
माफिया डॉन अतीक अहमद को लेकर बड़ी खबर
x

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अतीक अहमद के इंटर स्टेट गैंग-227 पर भी प्रयागराज पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. गैंग आईएस-227 के एक्टिव सदस्यों के सत्यापन के लिए एसएसपी अजय कुमार ने प्रयागराज में 40 निगरानी दस्तों को जांच पड़ताल के लिए रवाना किया है. बता दें कि अतीक अहमद अभी अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है.

पुलिस लाइन और सुभाष चौराहे पर निगरानी दस्ते की ब्रीफिंग के बाद उन्हें फील्ड में रवाना कर दिया गया है. अगले 12 घंटे तक निगरानी दस्ते में तैनात तेजतर्रार कॉन्स्टेबल अतीक अहमद गैंग के सदस्यों के बारे में पता लगाएंगे और जो भी जानकारी जुटाई जाएगी उसे पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा.
प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि अभी भी अतीक अहमद के जो भी शरणदाता और सहयोगी हैं. उनके नाम गैंग में जोड़े जाएंगे. माफिया घोषित हो चुके बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद का इंटर स्टेट गैंग आईएस 227 रजिस्टर्ड है. इस गैंग में कुल 179 सदस्य सक्रिय थे, जिनमें से मौजूदा समय में 17 सदस्यों की मौत होने की पुलिस के पास जानकारी है. इस लिहाज से अतीक अहमद गैंग के 162 एक्टिव सदस्य हैं.
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक माफिया और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार लगातार एक्शन कर रही है. इसी कड़ी में अतीक गैंग के गुर्गों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है ताकि वह दोबारा किसी तरह से अपराध में शामिल होकर किसी को नुकसान ना पहुंचा सकें या किसी आपराधिक वारदात को अंजाम न दे सकें.
एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक एक बार जो अपराध की दुनिया में शामिल हो जाता है. वह सुधरता नहीं है इसलिए इस निगरानी के बाद किसी भी अपराधी का नाम काटा नहीं जाएगा बल्कि गैंग में उन लोगों के नाम हटाए जाएंगे जिनकी स्वाभाविक मौत हो गई है या किसी बीमारी की वजह से असमय मौत हो गई है. यह अभियान अगले 15 दिनों तक इसी तरह चलता रहेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story