भारत

कानपुर हिंसा को लेकर बड़ी खबर, एसआईटी को मिली ये सफलता

jantaserishta.com
19 Jun 2022 8:22 AM IST
कानपुर हिंसा को लेकर बड़ी खबर, एसआईटी को मिली ये सफलता
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कानपुर: कानपुर के नई सड़क हिंसा को शनिवार को 15 दिन पूरे हो चुके हैं। विवेचना के लिए गठित की गई एसआईटी ने 15 दिनों में 145 पर्चे काट दिए हैं। प्रतिदिन नौ की औसत से पर्चे काटे गए हैं। 62 लोगों की गवाही हो चुकी है। एसआईटी का दावा है कि 90 दिनों में वह इस प्रकरण में चार्जशीट फाइल कर देगी।

एसआईटी के अबतक के काटे गए पर्चों में 42 ऐसे गवाहों को शामिल किया गया है जिनके सामने पथराव और बमबाजी हुई थी। उन्हीं के बयान में एसआईटी ने यह भी शामिल किया है कि घटना के समय कैसे इलाकाई लोग दहशत में आकर इधर उधर भागने पर मजबूर हो गए थे। 15 ऐसे गवाह शामिल किए गए हैं जिनके सामने फायरिंग हुई थी। अब तक की विवेचना में पांच पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया है। जिन्होंने यह बताया है कि घटना की शुरुआत कैसे हुई। कैसे भीड़ की शक्ल जुलूस ने ले ली और फिर पथराव शुरू हो गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story