भारत
भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ी खबर, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जारी की नई नीति
jantaserishta.com
21 Aug 2025 5:21 PM IST

x
नई दिल्ली: जब से टी20 एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान हुआ है, तभी से इस तरह की चर्चा है कि भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मैच से पीछे हट जाना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। भारतीय चाहते हैं कि जब तक भारत से पाकिस्तान परस्त आतंकवाद खत्म न हो, तब तक पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का कोई खेल या कोई भी संबंध नहीं रखना चाहिए। इस बीच खेल मंत्रालय का बयान सामने आ गया है। खेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय खेल मुकाबले नहीं होंगे, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा।
गुरुवार को खेल मंत्रालय ने भारत के अंतरराष्ट्रीय खेल संबंधों के संबंध में नई नीति जारी की है, जिसमें खास तौर पर पाकिस्तान के साथ संबंधों पर जोर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह नीति तुरंत प्रभावी हो गई है। पीटीआई के मुताबिक, खेल मंत्रालय की नीति में कहा गया है, "पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों में भारत का दृष्टिकोण उसी व्यापक नीति को दर्शाता है जो उस देश के साथ भारत के संबंधों में अपनाई गई है। जहां तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है, तो भारतीय टीम पाकिस्तान में होने वाले मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेगी। पाकिस्तान की टीमें भी भारत में द्विपक्षीय मैच खेलने की अनुमति नहीं पाएंगी।"
हालांकि, बहुपक्षीय खेल आयोजनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मंत्रालय के एक स्रोत ने कहा, "हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे, क्योंकि यह एक बहुदेशीय प्रतियोगिता है।" उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान को द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन बहुपक्षीय आयोजनों में उनकी भागीदारी पर रोक नहीं होगी क्योंकि हम ओलंपिक चार्टर का पालन करेंगे।" यह नीति भारत-पाकिस्तान के खेल संबंधों में स्पष्ट दूरी रखती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय खेल में भागीदारी को जारी रखने का संदेश भी देती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





