भारत

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को लेकर बड़ी खबर, तेजी से वायरल हो रहा सनसनीखेज वीडियो

Nil dhankar
16 Feb 2023 5:56 PM IST
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को लेकर बड़ी खबर, तेजी से वायरल हो रहा सनसनीखेज वीडियो
x

मुंबई। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को लेकर एक गंभीर मामला सामने आ रहा है. एक महिला फैन ने पृथ्वी शॉ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. यह सारा वाकया मुंबई के सांताक्रूज में एक फाइव स्टार होटल से सामने आया है. जबकि पृथ्वी शॉ की तरफ से कहा गया है कि उन पर और उनके दोस्तों पर कुछ लोगों ने बेसबॉल के डंडों से हमला किया है. जबकि एक वीडियो में पृथ्वी शॉ डंडा लिए दिख रहे और उनकी लड़की से हाथापाई भी हो रही है.

पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार बेसबॉल के डंडों से हमला किया गया. फिर आरोपियों ने कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर झूठा केस करने की धमकी दी. सुरेंद्र ने 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इन 8 लोगों में से सना उर्फ सपना गिल और शोभित ठाकुर नामक दो लोगों की पहचान खुद होटल मैनेजर ने की और पुलिस को बताया. अब इसी मामले में सपना के वकील अली काशिफ खान ने पृथ्वी शॉ पर ही मारपीट का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा, 'सपना के साथ पृथ्वी शॉ ने मारपीट की है. पृथ्वी शॉ के हाथ में डंडा भी दिख रहा है. पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने पहले हमला किया था. सपना अभी ओशिवारा पुलिस स्टेशन में है. पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जाने की परमिशन नहीं दी है.' बता दें कि पृथ्वी शॉ का एक वीडियो और भी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हाथ में डंडा दिखाई दे रहा है. सपना गिल इस दौरान पृथ्वी शॉ के हाथ में दिख रहे डंडे को पकड़ी नजर आ रही हैं.


Next Story