
फाइल फोटो
कोरोना पॉजिटिव केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अब कोरोना से ठीक हो गई है। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है।
इससे पहले, बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। सुशील मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। जबकि, चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी के एक और स्टार प्रचार और पार्टी के सीनियर नेता शाहनवाज हुसैन रैली करते हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
इससे पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अजुर्न राम मेघवाल कोरोना के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी का कोरोना के कारण निधन हो चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





