भारत

झटका: CM हेमंत सोरेन को लेकर बड़ी खबर

jantaserishta.com
3 Jun 2022 1:10 PM IST
झटका: CM हेमंत सोरेन को लेकर बड़ी खबर
x

रांची: सीएम के करीबियों के शेल कंपनी चलाने और सीएम हेमंत सोरेने को खनन लीज देने के खिलाफ दायर याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने वैध मानते हुए सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। इन दोनों याचिकाओं पर 10 जून को सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने याचिका की वैधता पर सुनवाई पूरी करने के बाद बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए याचिका स्वीकार कर ली और 10 जून से विस्तृत सुनवाई की तिथि निर्धारित की।

बुधवार को इस मामले में सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से याचिका को सुनवाई योग्य नहीं बताते हुए खारिज करने का आग्रह किया गया था। सरकार की ओर से कहा गया था कि याचिकाकर्ता ने याचिका दायर करते समय अपनी पहचान छिपाई है। हाईकोर्ट रूल के तहत याचिका दायर नहीं की गई है। याचिका दायर करने के पूर्व किस फोरम में प्रार्थी ने शिकायत की है इसका उल्लेख नहीं किया गया है। वर्ष 2013 में इसी तरह की एक याचिका हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है। इस याचिका में भी उन्हीं तथ्यों को उठाया गया है, इस कारण याचिका सुनवाई योग्य नहीं मानी जा सकती और इसे खारिज कर दिया जाना चाहिए।
प्रार्थी शिवशंकर शर्मा की ओर दलील दी गई थी कि उसने अपनी पहचान अदालत में शपथपत्र के माध्यम से दिया है। याचिका में जो भी आरोप लगाए गए हैं उसके दस्तावेज भी पेश किए हैं। इस कारण याचिका सुनवाई योग्य है। ईडी की ओर से कहा गया था कि मनरेगा घोटाले की जांच के दौरान काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिसे कोर्ट को सौंपा गया है। इस मामले में हाईकोर्ट आदेश दे सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story