
न्यूज़ क्रेडिट: टीवी 9
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में कई मामलों की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों में बड़ी फेरबदल हुई है. सीबीआई के कोलकाता क्षेत्रीय ज्वाइंट डायरेक्टर के पद से पंकज श्रीवास्तव (Pankaj Srivastava) को हटा दिया गया है. उनकी जगह एन वेणुगोपाल को लाया गया ह. पंकज श्रीवास्तव को सारदा चिटफंड और नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले की जांच की जिम्मेवारी थी दी गई थी, लेकिन आज तक इसमें ना तो कोई महत्वपूर्ण गिरफ्तारी हो पाई है और ना ही जांच पूरी हो सकी है. दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा (West Bengal Poll Violence) की जांच कर रहे सीबीआई की टीम ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता से पूछताछ की है. इसे लेकर उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुंह खोला है. उक्त नेता का नाम कालोसोना मंडल है. वह बीरभूम जिले में पार्टी के पूर्व महासचिव रह चुके हैं. वह भाजपा के पहले नेता हैं जिन्हें चुनावी हिंसा के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





