भारत

केंद्रीय मंत्री रहे भरत सिंह सोलंकी को लेकर बड़ी खबर

jantaserishta.com
1 Jun 2022 12:49 PM IST
केंद्रीय मंत्री रहे भरत सिंह सोलंकी को लेकर बड़ी खबर
x

फाइल फोटो 

अहमदाबाद: गुजरात के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री रहे भरतसिंह सोलंकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने बनवाया है. भरतसिंह सोलंकी पर रेशमा पटेल ने आरोप लगाया है कि वो अन्य महिला के साथ रिश्ते रखते हैं. जिसे लेकर दोनों के बीच कानूनी लड़ाई भी चल रही है.

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में रेशमा पटेल को खबर मिली कि उनके पति महिला के साथ कमरे में बंद हैं. इस बीच रेशमा पटेल कुछ लोगों को साथ लेकर वहां पहुंची और महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो बनवा लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेशमा महिला को गुजराती भाषा में कुछ कहते हुए नजर आ रही हैं और उसे एक थप्पड़ भी मारती हैं.
रेशमा पटेल के साथ गए लोग महिला का वीडियो बनाते हैं. महिला किसी तरह से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती है, इतने में रेशमा महिला के करीब जाकर उसे एक थप्पड़ जड़ देती हैं.
बता दें कि भरतसिंह सोलंकी पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के बेटे हैं. रेशमा और भरतसिंह की कानूनी लड़ाई को लेकर दोनों ने एक दूसरे को अखबार के जरिए कई बार नोटिस भेजा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story