भारत

आजम खान को लेकर बड़ी खबर

jantaserishta.com
17 Aug 2022 3:43 PM IST
आजम खान को लेकर बड़ी खबर
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

रामपुर: सपा विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। आजम पर गवाह को धमकाने का आरोप लगा है। इसी आरोप में आजम समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 2019 में दायर एक मामले के गवाह ने केस दर्ज कराया है। जमानत पर चल रहे व्यक्ति का किसी गवाह को धमकी देना गंभीर मामला माना जाता है। ऐसे में इस बात की चर्चा है कि क्या आजम खान फिर से जेल जाएंगे?

महीनों तक जेल में रहे आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद बाहर आने का मौका मिला था। आजम खान पर 2019 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। अब इसी मामले में गवाह को धमकाने का आरोप है। 2019 में दर्ज मुकदमे में पीड़ित नन्हे गवाह है।
आरोप है कि आजम खान की ओर से उसे धमकाया जा रहा है। शहर कोतवाली में आजम खान समेत 6 अज्ञात लोगों पर मकुदमा दर्ज हुआ है। आजम पर धारा 147, 195-A, 506 और 120B में मुक़दमा दर्ज किया गया है।
इससे पहले आजम खान धोखाधड़ी के मामले में करीब 27 महीने तक सीतापुर जेल में बंद रहे थे। 19 मई को सपा नेता आजम खान जेल से बाहर आए थे। इसके बाद से आजम लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। कभी इशारों में कभी सीधा निशाना साधते रहे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story