भारत

बड़ी खबर : शराब पीने से 4 लोगों की मौत, इलाके में फैली सनसनी, स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी

Admin2
14 Feb 2021 10:42 PM IST
बड़ी खबर : शराब पीने से 4 लोगों की मौत, इलाके में फैली सनसनी, स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी
x

DEMO PIC 

शराब पीने से 4 लोगों की मौत

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्यप्रदेश। परेथा गांव में तीन दिनों में चार लोगों की मौत से हड़कंप मचा है। वहीं जिला अस्पताल में अब भी एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

दो लोगों ने गांव में और दो लोगों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद से लोगों की मौत हुई है।

वहीं घटना के बाद से कलेक्टर, एसपी और डीआईजी ने गांव का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।

बता दें कि इससे पहले धार जिले के एक गांव में जहरीली ताड़ी पीने से 1 की मौत हो गई और 10 लोग बीमार हो गए।

तबीयत बिगड़ने के बाद सभी ग्रामीणों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Story