भारत

कोविड वैक्सीनेशन टीम की बड़ी लापरवाही, बच्चों को कोविड का टीका लगाने के बाद खुले में छोड़ दी सिरिंज, CMO ने दिए जांच के आदेश

jantaserishta.com
6 Jan 2022 9:53 PM IST
कोविड वैक्सीनेशन टीम की बड़ी लापरवाही, बच्चों को कोविड का टीका लगाने के बाद खुले में छोड़ दी सिरिंज, CMO ने दिए जांच के आदेश
x
पढ़े पूरी खबर

बलरामपुर: यूपी के बलरामपुर में कोविड वैक्सीनेशन टीम की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. वैक्सीनेशन टीम ने कोविड का टीका लगाने के बाद खाली इंजेक्शन वहीं छोड़ दिया और चली गई. वहीं, मामले की जानकारी होने पर सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं.

मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहानी का है. यहां पर टीकाकरण के लिए पहुंची टीम ने कक्षा 11 में 57 लोगों को कोविड का टीका लगाया. प्रधानाचार्या अमिता सिंह की देखरेख में टीका लगाने के बाद सभी लाभार्थी और टीम कॉलेज से चली गई और मेडिकल वेस्ट को वहीं छोड़ दिया. कॉलेज में कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की जिम्मेदारी वैक्सीनेटर वंदना सिंह एएनएम, प्रभात मौर्या फार्मासिस्ट और बृजेश लैब टेक्नीशियन के जिम्मे थी, लेकिन इनके द्वारा ये बड़ी लापरवाही सामने आई है.
बता दें कि मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने के लिए बकायदा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी है. मेडिकल वेस्ट को आम कचरे की तरह ऐसे ही खुले में नहीं फेंका जा सकता है, लेकिन स्वास्थ्य कर्मी ऐसा ना करके आम लोगों की जान से खिलवाड़ करते हैं. वहीं, मामला सामने आने के बाद सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने सबकी जिम्मेदारी समझाते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में 15-18 साल के किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 7,85,766 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है. जो उनकी अनुमानित संख्या का लगभग 5.61 प्रतिशत है. वहीं, सभी आयु वर्ग को मिलाकर अब तक 20,67,84,949 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story