स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी लापरवाही: 2 सेकंड के अंदर ही युवक को लगा दी दो कोरोना वैक्सीन, उसके बाद जो हुआ...

बेगूसराय. बेगूसराय में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें महज दो सेकेंड के अंदर एक युवक को स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना वैक्सीन के दो टीके लगा दिए. दोनों टीके लगने के बाद युवक का डर के चलते स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड स्थित चंदौर का है दरअसल, भगवानपुर प्रखंड के चंदौर में गुरुवार को लोगों को कोविड वैक्सीन के टीके लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था. पूर्व में दी गई सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग चंदौर स्थित सामुदायिक भवन पर टीका लेने पहुंचे. इसी क्रम में भगवानपुर थाना क्षेत्र के चंदौर निवासी मोहम्मद साबिर भी कोविड का टीका लेने के लिए गए थे. जब उनकी बारी आई तो उन्हें एक टीका लगाया. इतने में ही अधिक संख्या में आए लोगों की वजह से बाहर भगदड़ हो गई और जब तक मोहम्मद साबिर वहां से उठकर बाहर जाते तब तक मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें दूसरा टीका भी लगा दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





