भारत

सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही, नवजात को चूहे ने कुतरा, हालत गंभीर

jantaserishta.com
2 May 2022 7:46 PM IST
सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही, नवजात को चूहे ने कुतरा, हालत गंभीर
x
पढ़े पूरी खबर

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के सरकारी अस्पताल (Giridih government hospital) में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां चैताडीह शिशु वार्ड में एक नवजात को चूहे ने कुतर दिया. इससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई. इस मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेताओं ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. नवजात को इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया है. नवजात की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, जमुआ प्रखंड के असको निवासी राजेश सिंह की पत्नी ममता देवी का चार दिन पहले प्रसव हुआ था. शुक्रवार को ममता ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया. बच्ची को सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही थी. ऐसे में उसे बेहतर इलाज के लिए शिशु वार्ड में रखा गया था. इस बीच सोमवार की सुबह लगभग 3 बजे शिशु वार्ड में कार्यरत नर्स ने बच्ची के परिजनों को बताया कि बच्ची को पीलिया हो गया है. इसके बाद परिजन बच्ची का हाल जानने वार्ड में गए तो वहां पर कपड़े में लपेटकर बच्ची को सौंप दिया गया. परिजन बच्ची को लेकर धनबाद चले गए तो वहां पर डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को चूहे ने कुतर दिया है.
इस मामले में झामुमो ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी परिजनों ने गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व झामुमो जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को दी. इसके बाद जिलाध्यक्ष पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने सिविल सर्जन एसपी मिश्रा से बात की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. दूसरी तरफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा और सतीश केडिया भी पहुंचे और कार्रवाई की मांग की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story