बड़ी लापरवाही: अस्पताल ने कहा- डिस्चार्ज हुआ कोरोना मरीज, लेकिन 25 अप्रैल को हुई मौत, परिवार को बाद में मिली जानकारी

ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां अस्पताल से गायब एक कोरोना संक्रिमत मरीज का शव मोर्चरी में मिला है. जबकि जिम्स प्रशासन ने उसे 24 अप्रैल को ही डिस्चार्ज करने की बात कही थी. बीते 20 अप्रैल को कोरोना संक्रिमत होने के बाद 47 वर्षीय महेश जिम्स में भर्ती हुए थे. कई दिनों से महेश के परिजन अस्पताल प्रशासन से महेश की जानकारी मांग रहे थे. जब महेश के परिजन कुछ सख्त हुए तो अस्पताल प्रबंधन ने मोर्चरी के शवों को दिखाया जिसमें महेश की पहचान हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





