भारत

मिट्टी का बड़ा टीला ढहा: कई महिलाएं दबीं, मौत की भी खबर

jantaserishta.com
12 Nov 2024 11:25 AM IST
मिट्टी का बड़ा टीला ढहा: कई महिलाएं दबीं, मौत की भी खबर
x

फाइल फोटो

डीएम और एसपी मौके पर.
कासगंज: कासगंज में मिट्टी की ढाय खिसकने से एक दर्जन महिलाएं दब गई। इस हादसे में दो महिलाओं के शव मिले हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। मिट्टी हटाकर महिलाओं को निकलने का काम तेजी चल रहा है। डीएम मेधा रूपम और एसपी अपर्णा रजत कौशिक की घटना स्थल पर पहुंच गई हैं।
डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को जेसीबी मंगाकर बचाव कार्य में जुट जाने की निर्देश दिए हैं। बचाव कार्य के दौरान घायल महिलाओं को एंबुलेंस बुलाकर तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल महिलाओं की संख्या आठ बताई गई है।
मथुरा-बरेली हाईवे पर कस्बा मोहनपुर के बाहर राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप मिट्टी खोदने गई एक दर्जन महिलाएं मिट्टी की ढाई गिरने से दब गई। कुछ महिलाओं की चीज पुकार सुनकर राहगीर रुक गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मोहनपुरा के लोगों को दी। इसके बाद राहगीरों और मोहनपुरा के लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया।
मिट्टी हटाकर महिलाओं को निकलने का काम शुरू किया गया। इस दौरान दो महिलाओं की मौत होने पर उसके शव को निकाला गया है। अभी कई और महिलाओं के दबे होने की जानकारी होने पर मिट्टी हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। लोगों की सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story