भारत

राहुल गांधी की रैली से पहले बड़ी चूक, पार्टी की फजीहत, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

jantaserishta.com
8 April 2024 10:29 AM IST
राहुल गांधी की रैली से पहले बड़ी चूक, पार्टी की फजीहत, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने
x
देखें वीडियो.
मंडला: लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच मध्य प्रदेश से आई एक तस्वीर चर्चा में आ गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मंडला में चुनावी सभा से ठीक पहले मुख्य मंच पर फ्लेक्स में बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर दी गई. हालांकि, इसमें कुलस्ते का नाम नहीं लिखा था. इस फ्लेक्स में अन्य कांग्रेस नेताओं की भी बिना नाम लिखे फोटो लगाई गई थीं.
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मंडला लोकसभा क्षेत्र के धनोरा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे और कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम के पक्ष में माहौल बनाएंगे. यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनावी संबोधन से पहले मुख्य मंच पर जो फ्लेक्स लगाया जा रहा था, उसमें सभी कांग्रेस नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर भी लगाई गई थी. बाद में आनन-फानन में गलती को छिपाने के लिए मंच पर लगे फ्लेक्स में बीजेपी नेता कुलस्ते की फोटो को ढंक दिया और उस फ्रेम में कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह का पोस्टर चिपका दिया गया है.
बताते चलें कि सोमवार को राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. वे आज धनोरा (सिवनी) और बाणगंगा मेला ग्राउंड (शहडोल) में जनसभा को संबोधित करेंगे. राहुल दोपहर 2 बजे सिवनी पहुंचेंगे. उसके बाद शाम 4 बजे शहडोल की रैली में शामिल होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story